यूपी में शराब की कीमतें बढ़ी हैं या नहीं? यहां जानिए वायरल खबर का पूरा सच
लखनऊ। यूपी में शराब की कीमतों में किसी भी प्रकार की कोई भी वृद्धि नहीं की गई है। पूर्व में जो दाम निर्धारित थे। वो आज भी लागू हैं। मूल्यों में किसी भी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं किया है। ये जानकारी लखनऊ परिक्षेत्र के संयुक्त आबकारी आयुक्त धीरज सिंह ने दी। उन्होंने बताया …
लखनऊ। यूपी में शराब की कीमतों में किसी भी प्रकार की कोई भी वृद्धि नहीं की गई है। पूर्व में जो दाम निर्धारित थे। वो आज भी लागू हैं। मूल्यों में किसी भी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं किया है। ये जानकारी लखनऊ परिक्षेत्र के संयुक्त आबकारी आयुक्त धीरज सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि शराब के दामों में न ही बढ़ोतरी की गई है ना ही घटोतरी की गई है। पिछले साल कोविड-19 पर जो चार्ज लगाया गया था, वही चार्ज है। उन्होंने सोशल मीडिया में वायरल हो रही खबर जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि शराब की कीमतों में 10 से 40 रुपए की वृद्धि की गई है। इस सूचना को पूर्णता भ्रामक एवं गलत बताया है।
