बरेली: कोरोना टीके को लेकर युवाओं में क्रेज, 87.85 प्रतिशत ने लगवाई वैक्सीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना से बचने के लिए जीवनरक्षक टीके को लेकर युवाओं में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। जिले में 18 से 44 साल तक के लोगों के टीकाकरण अभियान में लक्ष्य के सापेक्ष 87.85 युवा मंगलवार को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे। केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनेटाइजेशन के बाद उन्हें टीका …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना से बचने के लिए जीवनरक्षक टीके को लेकर युवाओं में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। जिले में 18 से 44 साल तक के लोगों के टीकाकरण अभियान में लक्ष्य के सापेक्ष 87.85 युवा मंगलवार को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे। केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनेटाइजेशन के बाद उन्हें टीका लगाया गया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि शासन की ओर से तीन हजार का लक्ष्य दिया गया था। कोविन ऐप पर पंजीकरण के बाद लक्ष्य के सापेक्ष कुल 2741 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार तीन हजार का वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष ग्रामीण क्षेत्रों में 1859 व शहरी क्षेत्रों में 882 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया।

युवाओं से आगे रहे बुजुर्ग
45 से अधिक उम्र के लक्ष्य के सापेक्ष 109.3 प्रतिशत लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि शासन की ओर से 45 वर्ष से अधिक के लोगों के लिए जिले को तीन हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच जागरूक 3271 लोगों का टीकाकरण किया गया। ग्रामीण इलाकों में 21900 लोगों में 45-59 वर्ष के 388 लोगों को पहली डोज व 484 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 132 लोगों को पहली डोज व 345 को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं, शहरी इलाकों में 7060 लोगों में 45-59 वर्ष में से 689 लोगों को पहली डोज व 471 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक के 368 लोगों को पहली डोज व 394 को दूसरी डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार कोविशिल्ड के 3109 डोज व कोवैक्सीन की 162 डोज लगाई गई।

“जिले में कोविड वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को लगातार जागरूक कराया जा रहा है। संक्रमण दर बढ़ने से लोग जागरूक होकर अधिक संख्या में वैक्सीनेशन कराने आ रहे हैं।” -डा. आरएन सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

संबंधित समाचार