यूपी के इस जिले में चूहे खा गए मोर्चरी में रखें महिला का शव, पूरी बात जानकर कांप उठेगी रूह
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मोर्चरी में एक महिला का आधा शव चीटी और चूहे खा गए। चार दिन तक पुलिस ने न तो पोस्टमार्टम कराया और न ही स्वास्थ्य विभाग ने शव की सुध ली। जब लावारिस लाश से बदबू आने लगी …
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मोर्चरी में एक महिला का आधा शव चीटी और चूहे खा गए। चार दिन तक पुलिस ने न तो पोस्टमार्टम कराया और न ही स्वास्थ्य विभाग ने शव की सुध ली। जब लावारिस लाश से बदबू आने लगी तब लोगों को इस बारें में पता चला। जिसके बाद से अब इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
क्या है ये पूरा मामला
बलरामपुर मंडलीय अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक 29 अप्रैल की शाम बिलरियागंज में सड़क पर घायल अवस्था में मिली 32 वर्षीय अज्ञात महिला को 108 नंबर की एंबुलेंस के कर्मचारियों ने शाम पांच बजे मंडलीय अस्पताल में एडमिट कराया था। अगले दिन 30 अप्रैल की सुबह उसकी मौत हो गई तो कर्मचारियों ने शव मोर्चरी में रखवा दिया।
अस्पताल के रिकॉर्ड के मुताबिक 29 अप्रैल की शाम बिलरियागंज में सड़क पर घायल अवस्था में मिली अज्ञात महिला (32) को 108 नंबर की एंबुलेंस के कर्मचारियों ने शाम पांच बजे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया था।
अगले दिन 30 अप्रैल की सुबह उसकी मौत हो गई तो कर्मचारियों ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। साथ ही शव के शिनाख्त व पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए पुलिस को सूचना भेज दी। लेकिन स्वास्थ्य व पुलिस विभाग दोनों की लापरवाही के चलते न तो शव की शिनाख्त हो सकी, न ही पोस्टमार्टम कराया गया।
