राहत की खबर: लखनऊ के इस बड़े अस्पताल में आज से 700 बेड़ों पर कोरोना के मरीजों की भर्ती शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की भर्ती के लिए बुधवार से 700 नए बेड़ों पर भर्ती शुरू कर दी गई हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अवध शिल्प ग्राम में आज डीआरडीओ की ओर से संचालित इस कोविड अस्पताल का लोकापर्ण किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअली इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। लखनऊ के शिल्पग्राम स्थित …

लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की भर्ती के लिए बुधवार से 700 नए बेड़ों पर भर्ती शुरू कर दी गई हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अवध शिल्प ग्राम में आज डीआरडीओ की ओर से संचालित इस कोविड अस्पताल का लोकापर्ण किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअली इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

लखनऊ के शिल्पग्राम स्थित इस अस्पताल का सारा मेडिकल सपोर्ट सेना और वायुसेना के डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ देखेंगे। बाकी मैनेजमेंट का काम राज्य सरकार के कर्मचारियों के जिम्मे होगा इस अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के माध्यम से आईसीयू और वेंटिलेटर वाले बेड्स मिलेंगे।

CM Yogi
राहत की खबर: लखनऊ के इस बड़े अस्पताल में आज से 700 बेड़ों पर कोरोना के मरीजों की भर्ती शुरू(फोटो:सोशल मीडिया)

14 सदस्यीय डॉक्टरों की कमेटी गठित

यूपी सरकार ने 14 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों की कमेटी गठित की है प्रदेश भर के आला चिकित्सा अधिकारियों को कमेटी में शामिल किया गया है। लखनऊ के केजीएमयू, पीजीआई, लोहिया संस्थान, अटल चिकित्सा विश्वविद्यालय, मेदांता, बीएचयू, नोएडा एसएसपीएच, आईएमए प्रदेश अध्यक्ष, स्टेट सर्विलांस ऑफिसर, डीजी हेल्थ इस कमेटी में शामिल हैं।

निदेशक स्तर के चिकित्सा अधिकारी यूपी सरकार को कोरोना से निपटने की सलाह देंगे। कमेटी के सदस्य अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों को भी साथ में शामिल कर सकते हैं उच्च स्तरीय चिकित्सा अधिकारियों की कमेटी के रोकथाम और इलाज के उपायों को लागू कराया जाएगा।

Drdo
राहत की खबर: लखनऊ के इस बड़े अस्पताल में आज से 700 बेड़ों पर कोरोना के मरीजों की भर्ती शुरू(फोटो:सोशल मीडिया)

यूपी में मंगलवार को मिले कोरोना के इतने केस

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है, लेकिन मौत का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को 352 कोरोना संक्रमितों की मौत होग गई। यह अब तक का सबसे बड़ा ग्राफ है। इससे पहले 30 अप्रैल को 332 लोगों की मौत हुई थी।  वहीं प्रदेश में 25858 नए मामले सामने आए थी जबकि ठीक होने के बाद 38683 को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।

 

संबंधित समाचार