कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए योगी सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम
लखनऊ। कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुए प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। मेडिकल एजुकेशन, स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ निजी अस्पतालों को भी कोविड मरीजों के उपचार के लिए क्रियाशील किया गया है। जरूरत बेड की संख्या बढ़ाने की है। हमें सभी जिलों में बेड्स की वर्तमान क्षमता को …
लखनऊ। कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुए प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। मेडिकल एजुकेशन, स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ निजी अस्पतालों को भी कोविड मरीजों के उपचार के लिए क्रियाशील किया गया है। जरूरत बेड की संख्या बढ़ाने की है। हमें सभी जिलों में बेड्स की वर्तमान क्षमता को दोगुना करना होगा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री स्तर से कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए।उक्त बातें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही।
मुख्यमंत्री ने कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम- 9 के अफसरों के साथ बैठक में कहा कि कोविड मरीजों के संबंध में दैनिक रिपोर्ट एकीकृत पोर्टल पर हर दिन जरूर अपलोड की जाए। हर कोविड हॉस्पिटल प्रत्येक दिन में दो बार अपने यहां खाली बेड्स की संख्या के बारे में अस्पताल के बाहर सार्वजनिक रूप से जानकारी चस्पा करे। इसे आइसीसीसी के पोर्टल पर भी अपलोड कराया जाए। डिस्चार्ज पॉलिस को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

यूपी के सभी जिलों में उपलब्ध कराए गए हैं 370 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
उन्होंने कहा कि मरीजों को ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सभी जिलों में 4,370 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं। प्रत्येक सीएचसी में 20-20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए जाएं।सीएसआर के माध्यम से भी कंसंट्रेटर प्राप्त हुए हैं। सभी क्रियाशील रहें।
इसी प्रकार, सभी जिलों को वेंटिलेटर भी उपलब्ध कराए गए हैं। सभी जिलों में इन जीवनरक्षक उपकरणों का क्रियाशील होना सुनिश्चित कराएं। मुख्य सचिव स्तर से इसकी निगरानी की जाए। कतिपय जिलों में एनेस्थेटिक नहीं हैं वहां अगले 24 घंटे में एनेस्थेटिक और तकनीशियन उपलब्ध कराए जाएं।
सीएम ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट के सम्बंध में भारत सरकार, राज्य सरकार अथवा निजी क्षेत्र द्वारा किए जा रहे सभी प्रयासों का प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित कराया जाए। मुख्य सचिव इनकी दैनिक समीक्षा करें। यह कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाए। प्रदेश में मरीजों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति सुचारु करने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए बढ़ाया गया है लॉकडाउन
हर दिन आपूर्ति में बढ़ोतरी हो रही है। कल 24 घंटे में साढ़े सात सौ मीट्रिक टन से अधिक का वितरण सरकारी व निजी अस्पतालों को उपलब्ध कराया गया। आज 800 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन वितरण का प्रयास है। जिन जिलों से सूचना प्राप्त होती है, वहां तत्काल अतिरिक्त व्यवस्था कराई जाती है। बरेली और मुरादाबाद मंडल के लिए हर दिन ट्रेन भेजी जा रही है। आगरा के लिए वायु सेवा का सतत उपयोग हो रहा है।
कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में आंशिक कोरोना कर्फ्यू प्रभावी हो रहा है। लोग स्वतः आवागमन कम कर रहे हैं। वर्तमान में 6 मई की सुबह 7 बजे तक आंशिक कोरोना कर्फ्यू लागू है, इसे 10 मई सुबह सात बजे तक विस्तार दिया जा रहा है। सभी जिलों में इसे प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।
