चुनावी रंजिश की आग में सुलग उठा यूपी का ये जिला, जमकर चले हथगोले, कई घायल
बाराबंकी। वर्चस्व की लड़ाई में दूसरे दिन भी अपने विरोधियों पर ताबड़तोड़ हथगोलों से जानलेवा हमला किया गया। इस दौरान लाइव बमबाजी का वीडियो बना कर ग्रामीणों सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गांव में कर्फ्यू जैसा माहौल है। लोग दहशत में अपने घरों में छिपे हुए है। पुलिस द्वारा इस मामले में अभी तक …
बाराबंकी। वर्चस्व की लड़ाई में दूसरे दिन भी अपने विरोधियों पर ताबड़तोड़ हथगोलों से जानलेवा हमला किया गया। इस दौरान लाइव बमबाजी का वीडियो बना कर ग्रामीणों सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
गांव में कर्फ्यू जैसा माहौल है। लोग दहशत में अपने घरों में छिपे हुए है। पुलिस द्वारा इस मामले में अभी तक उचित कार्रवाई न करने से दबंगों के हौसले आसमान पर है।
ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के बाद से थाना जहांगीराबाद इलाके के बेरिया गांव में अशांति है। यंहा पुलिस अपना नियंत्रण खो चुकी है। नतीजा यह है कि लगातार दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ एक दर्जन हथगोलों से विस्फोट किये गए। इससे गांव के लोग डरे हुए है।
क्या है ये पूरा मामला
पीड़ित मुन्ना पुत्र ने बताया कि बुधवार की सुबह दवा लेने जा रहा था। रास्ते में आरिफ, सब्बीर मुजीब सजीवन हसीब जिलानी ने हाकी और डंडों से चुनाव में सपोर्ट न करने वाले लोगों पर हमला बोल दिया।
पीड़ित के मुताबिक जब उसके समर्थन में लोग बचाव के लिए दौड़े तो आरोपियों ने हथगोलों से हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमला, बलबा और मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
बता दें कि मंगलवार की सुबह इसी बेरिया गांव में एक घर मे घुसकर दबंगगों ने महिलाओं और लड़कियों से बदसलूकी करते हुए मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था इस मामले में पुलिस ने दोनों तरफ से 15 लोगो को बलबा, मारपीट करने के जुर्म में नामजद किया है।
एक तरफ से मुन्ना पुत्र शौकत सलमान पुत्र मम्मू सादाब पुत्र मेराज कलाम आजाद पुत्र रमजानी सद्दाम पुत्र सरफुद्दीन शमसाद पुत्र निजामुद्दीन मेराज पुत्र रमजानी दूसरे पक्ष से मो. वसीम पुत्र कमरुद्दीन हसीब पुत्र वसीम लतीफ पुत्र वसीन महफूज पुत्र वसीम मुजीब जिलानी पुत्र कुतबुद्दीन मुजीब पुत्र अब्दुल सलाम के अलावा वसीम का दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
