बाराबंकी: यहां उपचुनाव के नतीजे देख हर कोई रह गया हैरान, इन्हें मिली चेयरमैन की कुर्सी
बाराबंकी। नगर पंचायत बंकी के उपचुनाव के नतीजे चौकाने वाले हैं। गुरुवार को हुई मतगणना के परिणामों में राष्ट्रीय पार्टियों को मिली करारी हार ने उनकी नीतियों पर ही सवाल खड़े कर दिये है। वहीं मतदाताओं का बड़ा तबका मतदान के दिन घरों से नहीं निकलने से चुनाव परिणामों में फेरबदल का कारक माना जा …
बाराबंकी। नगर पंचायत बंकी के उपचुनाव के नतीजे चौकाने वाले हैं। गुरुवार को हुई मतगणना के परिणामों में राष्ट्रीय पार्टियों को मिली करारी हार ने उनकी नीतियों पर ही सवाल खड़े कर दिये है। वहीं मतदाताओं का बड़ा तबका मतदान के दिन घरों से नहीं निकलने से चुनाव परिणामों में फेरबदल का कारक माना जा रहा है।
नगर पंचायत बंकी के मंगलवार को हुऐ मतदान में पड़े 42 फीसदी मत मतदाताओं का कोविड महामारी से बचाव व रमज़ान महीने में घर से नहीं निकलना बड़ा कारण रहा। गुरुवार को आये चुनाव परिणामों में नया प्रत्याशी को चेयरमैन घोषित किये जाने के बाद सभी अटकलों पर ताला लगा दिया।
वायुयान चुनाव चिन्ह से निर्दलीय उम्मीदवार इरफ़ाना खातून ने 2738 वोट प्राप्त करके शानदार जीत दर्ज करते हुऐ निकटतम प्रत्याशी संजीव के चुनाव चिन्ह स्कूटर को 2225 वोट मिले।
जिन्होंने वायुयान से 513 मतों की करारी शिकस्त खायीं। वही पूर्व चेयरमैन की बहु रिंकी सिंह के चुनाव चिन्ह वृक्ष को 1667 मत हासिल करके तीसरे स्थान पर फिसल गयी। इससे भी बुरा हाल साइकिल और कमल का रहा, समाजवादी प्रत्याशी सबीहा खातून को 583 भाजपा प्रत्याशी अनूप कुमार को प्राप्त हुऐ मात्र 190 मत इन राष्ट्रीय पार्टियो की दशा दिशा बिगाड़ कर रख दी।
कुल 11 प्रत्याशियों ने आज़माई किस्मत
नगर पंचायत बंकी के उपचुनाव में कुल 11 प्रत्याशी अपनी किस्मत आज़मा रहे थे। लेकिन जनता ने अपनी मंशा जाहिर करते हुए इस बार नये कैंडिडेट को अवसर दिया। वहीं छत के पंखा चुनाव चिन्ह से प्रत्याशी शाहेनूर को 162, सतीश के चुनाव चिन्ह फूल और घास पर 65, अर्चना मिश्रा के चुनाव चिन्ह हेलीकाफ्टर को 64, ममता सिंह के रिक्शा को 35, फ़ज़ल हक़ की जीप को 31 तथा भवानी सहाय के रेल के इंजन को मतदाताओ ने मात्र 05 मत देकर अपना जनाधार सिद्ध कर दिया। कुल पड़े मतों की संख्या 7953 रही जिसमें 185 रद्द हु तो तीन नोटा के पड़े, इस प्रकार मान्य वोटों की कुल संख्या 7768 में जीत हार सुनिश्चित हुई। इरफ़ाना खातून को रिटर्निग अधिकारी ने राज्य निर्वाचन आयोग का प्रमाण जारी किया।
