बरेली: पुलिस ने रोका तो बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा और हो गई मौत
बरेली,अमृत विचार। जिला जेल में बंद बेटे को समान देकर लौट रहे एक बुजुर्ग पिता की चौपुला के पास संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चौपुला चौराहे के पास पुलिसकर्मियों ने लॉकडाउन के दौरान पूछताछ के लिए रोका था। कुछ लोगों ने अफवाह उड़ा दी कि पुलिसवालों ने उनकी पिटाई …
बरेली,अमृत विचार। जिला जेल में बंद बेटे को समान देकर लौट रहे एक बुजुर्ग पिता की चौपुला के पास संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चौपुला चौराहे के पास पुलिसकर्मियों ने लॉकडाउन के दौरान पूछताछ के लिए रोका था। कुछ लोगों ने अफवाह उड़ा दी कि पुलिसवालों ने उनकी पिटाई की है जिससे बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो मामले की जांच कराई गई। जांच में पता चला कि बुजुर्ग की मौत हार्ट अटैक से हुई थी।
बिशारतगंज के वार्ड चार निवासी राजू ने बताया कि वह गुरुवार सुबह अपने एक परिचित राधेश्याम के साथ जिला जेल गए थे। वहां राधेश्याम का बेटा अवनीश गोस्वामी बंद है। लौटते समय करीब सुबह दस बजे चौपुला चौराहे के पास चेकिंग चल रही थी। इसी बीच एक पुलिसकर्मी ने उन्हें भी रोक लिया।
राजू के मुताबिक इसी बीच पुलिसकर्मी कुछ पूछ ही पाते कि राधेश्याम की तबियत अचानक बिगड़ गई और वो जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आनन-फानन में पुलिसकर्मी उन्हें पास के ही एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी बीच किसी ने अफवाह उड़ा दी कि पुलिस की पिटाई से बुजुर्ग की मौत हुई है। इस पर पुलिस अधिकारियों ने जांच कराई तो पता चला की बुजुर्ग को अचानक हार्ट अटैक पड़ा था जिससे उनकी मौत हो गई थी।
