आज का राशिफल | 07 मई, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि बेपरवाह होने के कारण आपको परेशानी हो सकती है। अपने व्यवहार में नरमी रखें। किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। यदि इस समय किसी प्रोग्राम का आयोजन कर रहे हैं तो बहुत ज्यादा सावधानी रखें। वृष राशि रुके कार्यों में गति आयेगी। किसी मल्टीनेशनल कम्पनी …

मेष राशि

बेपरवाह होने के कारण आपको परेशानी हो सकती है। अपने व्यवहार में नरमी रखें। किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। यदि इस समय किसी प्रोग्राम का आयोजन कर रहे हैं तो बहुत ज्यादा सावधानी रखें।

वृष राशि

रुके कार्यों में गति आयेगी। किसी मल्टीनेशनल कम्पनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में नये अनुभवों की प्राप्ति होगी। छात्र नये विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे।

मिथुन राशि

परिजनों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आपको जो काम सोच रहे थे वो समय से पूरा हो जायेगा। जॉब में काम का दबाव रहेगा। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़े परेशान होंगे। आपके ऊपर सामाजिक उत्तरदायित्व बढ़ेगा। व्यवसाय में पारदर्शिता रखें।

कर्क राशि

आय के नये साधन तलाशने का प्रयास करेंगे। उधार लिया हुआ धन वापस लौटाने का दबाव बन सकता है। अपने अन्तर्मन की आवाज को अनसुना न करें। अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल करें। नये व्यापार की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि

किसी छोटी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। फाइनेंस को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। ऑफिस में जूनियर्स की बातों से मन व्यथित होगा। दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहेगा। सामाजिक कार्यों से जुडने का प्रयास करेंगे।

कन्या राशि

अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से शानदार सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट से धन लाभ हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

तुला राशि

विद्वानों के साथ संगत होगी। आपके मन में ज़िम्मेदारी का भाव रहेगा। कारोबार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। किसी के ऊपर भी सहज विश्वास न करें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। सरकारी तंत्र के माध्यम से आपके रुके काम बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि

ऑफिस के लोगों का व्यवहार आपको खराब लग सकता है। प्रेमी जन से झगड़ा हो सकता है। लेकिन फिर नकारात्मक विचारों में मन में न आने दें। परिवार जनों से अपने मन की बातें साझा करें। लोगों का मनोबल बढ़ाने में आप काफी मदद कर सकते हैं।

धनु राशि

माता-पिता से काफी कुछ सीखने का प्रयास करेंगे। ज्यादा बोलने के कारण हास्य का पात्र बन सकते हैं। श्वान्स लेने में समस्या हो तो तुरन्त डॉक्टर्स से सम्पर्क करें। कारोबार में धीमेपन को लेकर थोड़ा चिन्तित हो सकते हैं। अच्छा समय आने का इंतजार करें।

मकर राशि

कई दिनों से जिस मामले को लेकर अनिर्णय की स्थिति में थे उसको लेकर निष्कर्ष में पहुँच सकते हैं। शासन-प्रशासन से आपको लाभ प्राप्त होगा। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। मानसिक तनाव में कमी आयेगी। आय में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि

अधिकारी वर्ग को आपके काफी अपेक्षा होगी। किसी कार्य के पूर्ण न होने से आप क्रोधित हो सकते हैं। सोच-समझकर ही धन खर्च करें। धन उधार लेना आपको मंहगा पड़ सकता है। मित्रों के प्रति अविश्वास उत्पन्न न होने दें।

मीन राशि

कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। कोई शुभ सूचना मिल सकती है। दोस्तों के साथ फोन पर लम्बी गप्पे हांकेगे। घर पर काफी आराम का वक्त बितायेंगे। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिये काफी सक्रिय रहेंगे।