यूपी: अब इस जिले के DM की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पत्नी और बेटा भी संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में कोरोना के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना की चपेट में आने से यहां एक शिक्षक, शिक्षामित्र समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर डीएम राकेश …

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में कोरोना के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना की चपेट में आने से यहां एक शिक्षक, शिक्षामित्र समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

दूसरी ओर डीएम राकेश कुमार मिश्र ने अपनी और अपने परिवार की कोरोना टेस्ट कराई है। जांच रिपोर्ट में राकेश कुमार मिश्रा उनकी पत्नी और बेटा कोरोना पॉजिटिव पाएं गए हैं। जिले के सीएमओ के स्वरूप ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि डीएम अपनी पत्नी और बच्चे समेत घर में क्वॉरेंटाइन हैं।

जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको चिकित्सकों की निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया है। इनके साथ ही जिले में 97 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे संक्रमितों की संख्या 8335 पर पहुंच गई है।

संबंधित समाचार