यूपी: यहां सपा विधायक समेत 35 नेताओं के खिलाफ केस दर्ज, पूरी बात जानकर चौंक जाएंगे
बिजनौर। सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी में जाने पर सपा विधायक समेत 35 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला यूपी के बिजनौर जनपद का है। आरोप है कि इन सभी लोगों ने कोरोना महामारी के दौर में आयोजित सामूहिक रोजा इफ्तार कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। जिसके बाद से नगीना पुलिस ने सपा …
बिजनौर। सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी में जाने पर सपा विधायक समेत 35 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला यूपी के बिजनौर जनपद का है। आरोप है कि इन सभी लोगों ने कोरोना महामारी के दौर में आयोजित सामूहिक रोजा इफ्तार कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। जिसके बाद से नगीना पुलिस ने सपा विधायक मनोज पारस सहित 35 नेताओं के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
इस मामले पर नगीना के सपा विधायक मनोज पारस का कहना है कि यह मुकदमा बदले की भावना से कराया गया है। उनका कहना है कि रोजा इफ्तार कार्यक्रम में चंद लोग ही शामिल थे। जिन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया था।
वहीं इस बाबत पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला का कहना है कि रोजा इफ्तार कार्यक्रम में विधायक समेत जिन लोगों ने भी हिस्सा लिया है, उन्होंने कोरोना महामारी के नियमों का पूरा उल्लंघन किया है। उनका कहना है कि धार्मिक आयोजनों पर पूरी तरह प्रतिबंध है। रोजा इफ्तार भी पूर्ण रूप से धार्मिक कार्यक्रम है जो आयोजित नहीं हो सकता।
