लखनऊ: इंडियन ऑयल ने कर्मयोगी स्वास्थ्य बीमा योजना का नवीनीकरण कराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अपने अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के साथ मजबूती के साथ खड़े रहते हुए इंडियन ऑयल ने इंडियन ऑयल कर्मयोगी स्वास्थ्य बीमा योजना का 1 मई से नवीनीकरण कराया है। इस मेडिकल इंश्योरेंस योजना में 3.3 लाख से अधिक रिटेल आउटलेट कस्टमर अटेंडेंट, एलपीजी डिलीवरी बॉय, टैंक ट्रक क्रू, देश भर की पाइपलाइनों पर सुरक्षा …

लखनऊ। अपने अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के साथ मजबूती के साथ खड़े रहते हुए इंडियन ऑयल ने इंडियन ऑयल कर्मयोगी स्वास्थ्य बीमा योजना का 1 मई से नवीनीकरण कराया है। इस मेडिकल इंश्योरेंस योजना में 3.3 लाख से अधिक रिटेल आउटलेट कस्टमर अटेंडेंट, एलपीजी डिलीवरी बॉय, टैंक ट्रक क्रू, देश भर की पाइपलाइनों पर सुरक्षा गार्ड आदि शामिल हैं।

चिकित्सा बीमा इन कर्मियों सहित उनके जीवनसाथी और उनके दो बच्चों का कवर जारी रखेगा। इसके तहत अस्पताल में भर्ती और कोविड से संबंधित बीमारियों पर खर्च के लिए 1 लाख रुपये का लाभ उठाया जा सकता है। बीमित व्यक्ति की आकस्मिक मृत्यु पर, कार्मिक का परिवार 2 लाख रुपये के मुआवजे के लिए पात्र होगा। इस संदर्भ में डॉ. उत्तीय भट्टाचार्य, कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख, उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय-1 ने कहा की हमारे फ्रंटलाइन कर्मयोगियों ने पूरी निष्ठा से देश एवं इंडियनऑयल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सिद्ध की है। इंडियन ऑयल की यह पहल राष्ट्र की सेवा और हमारे पहले इंडियन फ़िर ऑयल होने के प्रयास के अनुरूप है।

बता दें कि कोरना महामारी के दौरान देश में ईंधन की जरूरतों को पूरा करने के लिए मार्च 2020 में इन कार्मिकों को सुरक्षा कवर प्रदान करने के लिए कर्मयोगी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गई थी जिसके तहत वित्त वर्ष 2020 -21 में, अस्पताल में भर्ती होने वाले लगभग 300 मामलों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई और 14 मृत्यु के मामलों में वित्तीय मुआवजा प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त, इंडियनऑयल कोविड-19 के कारण मृत्यु के मामले में 5 लाख रुपये का एक्स-ग्रेसिआ बीमा कवर प्रदान करना जारी रखेगा। यह राशि मृतक कर्मचारी के निकट परिजनों को दी जाएगी है। वित्त वर्ष 2020-21 में इस सहायता की आवश्यकता वाले सभी 23 परिवारों को एक्स- ग्रेसिआ सहायता प्रदान की गयी ।

संबंधित समाचार