सीएम योगी आज बरेली-मुरादाबाद दौरे पर, जानिए पूरा कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति के बीच आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली और मुरादाबाद का दौरा करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी करीब तीन घंटे बरेली में रहेंगे। इस दौरान उनके आगमन वाले रूट पर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रहेगी और लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। मुख्यमंत्री दोपहर दो बजकर …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति के बीच आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली और मुरादाबाद का दौरा करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी करीब तीन घंटे बरेली में रहेंगे। इस दौरान उनके आगमन वाले रूट पर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रहेगी और लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। मुख्यमंत्री दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर मुरादाबाद से पुलिस लाइन पहुंचेंगे और फिर वहां से सर्किट हाउस जाएंगे। इस दौरान पुलिस लाइन से वाया चौकी चौराहा, सर्किट हाउस तक सड़क पर जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

सीएम योगी का मुरादाबाद- बरेली दौरे का पूरा कार्यक्रम
सुबह 10 बजे लखनऊ से होंगे रवाना।
11.05 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट बरेली आगमन (स्टेट प्लेन से)।
11.10 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट से मुरादाबाद रवाना (हेलीकॉप्टर द्वारा)।
11.30 बजे मुरादाबाद सर्किट हाउस आगमन।
11.45 से 12.15 तक मुरादाबाद इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का दौरा।
12.30 बजे से 2 बजे तक सर्किट हाउस मुरादाबाद में बैठक। (जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के साथ वार्ता), (मुरादाबाद मंडल के अन्य जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक)
2.05 बजे सर्किट हाउस मुरादाबाद से रवाना (हेलीकॉप्टर द्वारा)।
2.30 बजे पुलिस लाइन, बरेली आगमन, सर्किट हाउस प्रस्थान।
3.10 बजे से 3.40 तक बरेली इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का दौरा।
3.45 बजे से 5.15 तक कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक। (जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के साथ वार्ता), (बरेली मंडल के अन्य जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक)।
5.20 बजे बरेली कलेक्ट्रेट से रवाना।
5.40 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना।
6.20 बजे लखनऊ आगमन।

संबंधित समाचार