अधेड़ की हत्या करने के बाद यहां हत्यारों ने शव के साथ किया ऐसा सलूक, जानकर कांप उठेगी रूह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद के थाना मवई थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सैमसी में फसल की रखवाली करने गए एक अधेड़ की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई। हत्यारे मृतक का कटा सिर भी उठा ले गए, घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। क्या है ये …

अयोध्या। जनपद के थाना मवई थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सैमसी में फसल की रखवाली करने गए एक अधेड़ की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई। हत्यारे मृतक का कटा सिर भी उठा ले गए, घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

क्या है ये पूरा मामला

जानकारी के अनुसार ग्राम सैमसी निवासी 52 वर्षीय राम नाथ कोरी पुत्र विदेशी का खेत व ट्यूबबेल गांव से थोड़ी दूर पर है। मृतक शुक्रवार की रात को ट्यूबबेल व फसल की रखवाली करने गया था, जहां अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से उसका धड से सिर काटकर अलग कर दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे मृतक का कटा हुआ सिर भी उठा ले गए है। शनिवार की सुबह जब मृतक घर नहीं लौटा तो परिजन उसे तलाशते हुए ट्यूबवेल पर पहुंचें जहा नजारा देखा उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मृतक का सिर कटा हुआ शव चारपाई से नीचे औंधे मुंह पड़ा हुआ था।

घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे मवई थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव व सैदपुर चौकी प्रभारी विनय यादव ने घटना की छानबीन शुरू की। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

क्षेत्राधिकारी रूदौली राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के भतीजे की तहरीर पर गांव के ही एक व्यक्ति धोखई पुत्र अखलू विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत आगे की कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित समाचार