बरेली: 78 प्रतिशत बुजुर्ग, 86 फीसदी युवाओं ने लगवाई वैक्सीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना से बचने के लिए जीवनरक्षक टीका लगवाने में युवाओं ने बुजुर्गों को पीछे छोड़ दिया। जिले में 18 से 44 साल तक के लोगों के टीकाकरण अभियान में लक्ष्य के सापेक्ष 2783 युवाओं शनिवार को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे। केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनेटाइजेशन के बाद उन्हें टीका लगाया …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना से बचने के लिए जीवनरक्षक टीका लगवाने में युवाओं ने बुजुर्गों को पीछे छोड़ दिया। जिले में 18 से 44 साल तक के लोगों के टीकाकरण अभियान में लक्ष्य के सापेक्ष 2783 युवाओं शनिवार को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे। केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनेटाइजेशन के बाद उन्हें टीका लगाया गया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि शासन की ओर से युवाओं के लिए 3220 का लक्ष्य दिया गया था। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 1809 व शहरी क्षेत्रों में 974 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया है।

युवाओं से पिछड़े बुजुर्ग
45 से अधिक उम्र के 76 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि शासन की ओर से 45 वर्ष से अधिक के लोगों के टीकाकरण के लिए जिले को चार हजार लोगों का लक्ष्य दिया गया था। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच जागरूक 3148 लोगों का टीकाकरण किया गया। ग्रामीण इलाकों में 45-59 वर्ष के 458 लोगों को पहली डोज व 284 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 147 लोगों को पहली डोज व 169 को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं, शहरी इलाकों में 45-59 वर्ष में 664 लोगों को पहली डोज व 729 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक के 254 लोगों को पहली डोज व 411 को दूसरी डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार कोविशिल्ड के 2884 डोज व कोवैक्सीन की 264 डोज लगाई जा चुकी है।

“जिले में कोविड वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को लगातार जागरूक कराया जा रहा है। संक्रमण बढ़ने से लोग अधिक संख्या में वैक्सीनेशन कराने आ रहे हैं।” -डॉ. आरएन सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

संबंधित समाचार