बरेली: कोरोना के बढ़ते खतरे से कोटेदारों में दहशत, सरकार को चिट्ठी लिखकर की ये मांग
बरेली,अमृत विचार। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच कोटेदार भी दहशत में हैं। एक दिन की हड़ताल के बाद वह राशन का वितरण तो कर रहे हैं। लेकिन उनके मन से कोरोना का खौफ खत्म नहीं हो रहा है। कोटेदारों ने अब सरकार से कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा किट की मांग की है। …
बरेली,अमृत विचार। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच कोटेदार भी दहशत में हैं। एक दिन की हड़ताल के बाद वह राशन का वितरण तो कर रहे हैं। लेकिन उनके मन से कोरोना का खौफ खत्म नहीं हो रहा है। कोटेदारों ने अब सरकार से कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा किट की मांग की है। अभी तक सुरक्षा किट न मिलने से कोटेदारों में रोष है।
वहीं दुकान पर राशन लेने के लिए उमड़ रही भीड़ से कोरोना फैलने का खतरा बना हुआ है। कोरोना की दूसरी लहर से हर कोई दहशत में है। 5 मई से होने वाले वितरण में जिले के कोटेदारों ने ई-पाश मशीन से वितरण न करने की बात कहकर हड़ताल कर दी थी। प्रदेश के पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद 6 मई से राशन का वितरण शुरू किया था। गुरूवार को वितरण के दौरान हजियापुर में एक कोटेदार की मौत से कोटेदारों में रोष व्यापत है।
उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला परिषद के जिलाध्यक्ष हरि सिंह गंगवार ने बताया कि कोटेदारों को वितरण के दौरान सेनिटाइजर, साबुन, हैंडवॉश, फेस मास्क और ग्लबस देने के लिए सरकार को पत्र लिखा गया है। लेकिन अभी तक सुरक्षा किट उन्हें मुहैया नहीं कराई गई है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि रबड़ी टोला में कोटेदार के साथ हुई मारपीट के मामले में यदि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह मजबूर होकर हड़ताल करेंगे।
