इस बाहुबली नेता को यूपी पुलिस ने 11 लोगों के साथ किया गिरफ्तार, कई अवैध असलहे जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। पूर्व ब्लाक प्रमुख बाहुबली नेता यशभद्र सिंह मोनू को पुलिस ने शनिवार की देर रात में पयागीपुर के पास हाईवे से अरेस्ट किया है। उनके साथ 11 अन्य लोग व तीन वाहनों को भी पुलिस ने जब्त किया है। कोतवाली नगर में महामारी अधिनियम व धारा 144 के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया। …

सुल्तानपुर। पूर्व ब्लाक प्रमुख बाहुबली नेता यशभद्र सिंह मोनू को पुलिस ने शनिवार की देर रात में पयागीपुर के पास हाईवे से अरेस्ट किया है। उनके साथ 11 अन्य लोग व तीन वाहनों को भी पुलिस ने जब्त किया है।

कोतवाली नगर में महामारी अधिनियम व धारा 144 के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया। इसके साथ दो व्यक्तियों के पास से असलहा भी बरामद हुआ है, जिनके खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। रविवार की दोपहर में सभी को सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया जाएगा।

क्या है ये पूरा मामला

जानकारी एक मुताबिक पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू के भाई यशभद्र सिंह मोनू शनिवार की रात अपने वाहन से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पुलिस पयागीपुर के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी तीन वाहन से पहुंचे मोनू सिंह को पुलिस ने हाथ देकर रोका और हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मोनू की बहन अर्चना सिंह वार्ड नंबर 24 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीती है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उनकी दावेदारी लगभग तय मानी जा रही है। ऐसे में बाहुबली नेता मोनू की गिरफ्तारी इससे भी जोड़कर देखी जा रही है, जिससे कि वह चुनाव को प्रभावित न कर सके।

गिरफ्तारी के बाद यशभद्र सिंह ने कही ऐसी बात

गिरफ्तारी के बाद पूर्व ब्लाक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू ने कहा कि सत्ता के इशारे पर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। निष्पक्ष पंचायत चुनाव में पराजय से भाजपाई बौखलाए है। तीन विधायक व जिलाध्यक्ष के दबाव में ये गिरफ्तारी की गई है।

पुलिस का पक्ष

इस पूरे मामले में सीओ सिटी सतीश चंद्र शक्ल का कहना कि यशभद्र सिंह धारा 144 व लाकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। जिसके बाद से उन्हें अरेस्ट कर केस दर्ज कर लिया गया है।

संबंधित समाचार