सीएम से बोले केंद्रीय मंत्री- ‘बरेली में अधिकारी फोन नहीं उठाते, मरीजों को हो रही असुविधा’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बरेली दौरे पर आए मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों की शिकायत की। सुझाव के साथ कहा कि बरेली में मेडिकल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं जिससे मरीजों को असुविधा हो रही है। सभी निजी अस्पतालों को कोविड मरीजों को भर्ती कराने की सुविधा दें, …

बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बरेली दौरे पर आए मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों की शिकायत की। सुझाव के साथ कहा कि बरेली में मेडिकल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं जिससे मरीजों को असुविधा हो रही है। सभी निजी अस्पतालों को कोविड मरीजों को भर्ती कराने की सुविधा दें, इससे हमें कोरोना से जंग जीतने में मदद मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान सात बिंदुओं का पत्र भी सौंपा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में एमएसएमई के तहत आने वाले केंद्र सरकार 50 प्रतिशत की छूट उन अस्पतालों को दी जाती है जो ऑक्सीजन प्लांट लगाना चाहते हैं। इसी तर्ज पर बरेली में भी कुछ प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों को 50 प्रतिशत की छूट के साथ जल्दी प्लांट मुहैया कराया जाएं ताकि ऑक्सीजन से आने वाली परेशानी दूर की जा सके। अस्पतालों में प्रयोग होने वाले मल्टी पैरा मॉनीटर, बायोपैक मशीन, वेंटिलेटर व अन्य जरूरी उपकरण जो कोरोना बीमारी में अत्यधिक आवश्यक हैं उनको व्यापारी डेढ़ गुना रेट पर बेच रहे हैं।

सीएम से मांग की कि इनका रेट सरकार से निर्धारित कराएं और एमएसएमई से रजिस्टर्ड अस्पतालों को छूट दिलाई जाए। संक्रमित मरीज को तत्काल कोविड एल-3 अस्पताल में भर्ती कराने पर जोर दिया। कहा कि रेफरल होने के बाद मरीज को चक्कर कटवाए जाते हैं। बरेली में खाली ऑक्सीजन सिलेंडर की बहुत कमी पड़ गई है। शहर के लोगों ने ऑक्सीजन सिलेंडर अपने घरों में रख लिये हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कराएं जो बेवजह के सिलेंडर अपने घर में रखे हुए हैं, वे जरूरतमंद को मनमाने ढंग से सिलेंडर बेच रहे हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव