प्रतापगढ़: लालच की बेदी पर चढ़ती रिश्तों की बलि… पिता ने किया पैसे देने से मना, बेटे ने कर दी हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कंधई क्षेत्र में आज एक व्यक्ति ने पैसे के लिए अपने पिता की हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया है कि नरसिंहपुर गांव में एक बुजुर्ग की हत्या कर उसके शव को गांव के बाहर फेंक दिया गया। शव पड़े होने की सूचना …

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कंधई क्षेत्र में आज एक व्यक्ति ने पैसे के लिए अपने पिता की हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया है कि नरसिंहपुर गांव में एक बुजुर्ग की हत्या कर उसके शव को गांव के बाहर फेंक दिया गया। शव पड़े होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त गांव के ही 70 वर्षीय राम सूरत उर्फ धनगू के रूप में की गई।

उन्होंने बताया कि मृतक के छोटे बेटे के बयान व प्राथमिक जांच से पता चला है कि राम सूरत अपने बेटे से अलग रहता था। परिवार में विवाद था और 12 दिन पहले रामसूरत ने अपनी जमीन बेची थी और जमीन का पैसा उसका बड़ा बेटा राम शिरोमणि मांग रहा था।

उन्होंने बताया कि पैसा न देने पर उसने पिता की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर रामशिरोमणि को हिरासत में ले लिया।

संबंधित समाचार