बरेली: चुनाव के बाद जिले में बढ़े 50 फीसदी कोरोना केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना महामारी से देशभर में हाहाकार मचा हुआ है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों ने इस बीमारी को प्रलयंकारी रफ्तार दे दी है। नामांकन से पहले जहां कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या का आंकड़ा दो अंकों में चल रहा था, ठीक नामांकन के दिन तीन अंकों तक पहुंच गया। अब तो आलम यह है …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना महामारी से देशभर में हाहाकार मचा हुआ है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों ने इस बीमारी को प्रलयंकारी रफ्तार दे दी है। नामांकन से पहले जहां कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या का आंकड़ा दो अंकों में चल रहा था, ठीक नामांकन के दिन तीन अंकों तक पहुंच गया।

अब तो आलम यह है कि रोजाना प्रतदिन 600 से 900 संक्रमित निकल रहे हैं। मतगणना के बाद तो एक दिन में रिकार्ड 1100 से ऊपर संक्रमित मरीज निकल चुके हैं। इन मरीजों में अधिकांश देहात क्षेत्र के हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो अब तक कुल निकल रहे संक्रमित मरीजों में 50 फीसदी ग्रामीण क्षेत्र में निकल रहे हैं।

ऐसे बढ़े कोरोना केस

नामांकन से पहले

1 अप्रैल-28, 2 अप्रैल- 56, 3 अप्रैल-60 संक्रमित मिले थे।

नामाकंन के बाद

6 अप्रैल-62, 7 अप्रैल- 77, 8 अप्रैल- 123, 9 अप्रैल – 112, 11 अप्रैल- 173, 12 अप्रैल – 185, 13 अप्रैल – 328, 14 अप्रैल -241, 15 अप्रैल – 380, 16 अप्रैल – 402, 17 अप्रैल – 620, 18 अप्रैल – 863, 19 अप्रैल – 746, 20 अप्रैल – 903, 21 अप्रैल – 814, 22 अप्रैल – 636, 23 अप्रैल – 851, 24 अप्रैल – 1121, 25 अप्रैल – 823, 26 अप्रैल – 1110, 27 अप्रैल – 873, 28 अप्रैल – 984, 29 अप्रैल – 723, 30 अप्रैल – 873, 1 मई – 756

मतगणना व उसके बाद

2 मई- 448, 3 मई – 374, 4 मई – 725, 5 मई – 796, 6 मई – 711, 7 मई – 617, 8 मई- 711

संबंधित समाचार