बरेली: बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर, युवक की मौत
बरेली, अमृत विचार। बहन को लेकर मौसेरे भाई की शादी में जा रहे युवक की बाइक में सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोगों ने दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर युवक …
बरेली, अमृत विचार। बहन को लेकर मौसेरे भाई की शादी में जा रहे युवक की बाइक में सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोगों ने दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर युवक को दिल्ली रेफर किया था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
नबावगंज थाना क्षेत्र के परेवा गांव निवासी गौरव पुत्र रामकिशोर बीए का छात्र था। पिता मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिजनों ने बताया कि भोजीपुरा में रहने वाले उसके मौसेरे भाई की शादी थी। शनिवार रात वह अपनी बहन सोनम को लेकर मौसेरे भाई की शादी में जा रहा था।
भोजीपुरा के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए दिल्ली ले जाते समय गौरव ने दम तोड़ दिया। वहीं उसकी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक की मौत के बाद उसके परिवार में मातम पसरा है।
