एयरलाइंस कंपनी बोइंग गोरखपुर में बनाएगी 200 बेड का कोविड अस्पताल, एम्स में शुरू हुई तैयारी
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए इंटरनेशनल एयरलाइंस निर्माता कंपनी बोइंग मैदान पर उतर आई है। कंपनी ने गोरखपुर में 200 बेड का डेडिकेटेड कोविड अस्पताल बनाने का निर्णय लिया है। इस बाबत जिला प्रशासन ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जगह उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर …
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए इंटरनेशनल एयरलाइंस निर्माता कंपनी बोइंग मैदान पर उतर आई है। कंपनी ने गोरखपुर में 200 बेड का डेडिकेटेड कोविड अस्पताल बनाने का निर्णय लिया है।
इस बाबत जिला प्रशासन ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जगह उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी है। संभावना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार यानी आज इस सिलसिले में एम्स का दौरा कर सकते हैं।
बोइंग कंपनी ने सभी 200 बेड आईसीयू युक्त अस्पताल बनाने का प्रस्ताव दिया है। मुख्यमंत्री ने इस पर अपनी सहमति दे दी है। साथ ही कोविड अस्पतालों को चालू करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश कमिश्नर और डीएम को दिया है।
