यूपी: अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद, शिव प्रकाश द्विवेदी का कोरोना से निधन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। नए मामले सामने आने के साथ ही मरीजों की मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में आज अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, शिव प्रकाश द्विवेदी का कोरोना से निधन हो गया है। कोरोना की दूसरी …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। नए मामले सामने आने के साथ ही मरीजों की मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में आज अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, शिव प्रकाश द्विवेदी का कोरोना से निधन हो गया है।
कोरोना की दूसरी लहर में उत्तर प्रदेश के हालात चिंताजनक हो गए हैं। बीते 24 घंटे 23333 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 296 लोगों की मौत हुई है।
राजधानी लखनऊ में 1436 नए केस आए हैं, जबकि 26 लोगों की जान संक्रमण के चलते चली गई। फिलहाल राज्य में 233981 एक्टिव केस हैं और मौत का आंकड़ा 15464 पहुंच गया है।
इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आज से सूबे के 11 और जिलों में 18 साल से ऊपर वालों को वैक्सीन की डोज दी जा रही है। इसके अलावा यूपी में सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक/कोचिंग इंस्टीट्यूट्स में 20 मई तक अवकाश रखा जाएगा। इस अवधि में ऑनलाइन भी संचालित नहीं की जाएंगी।
