यूपी: अब 20 मई तक बंद रहेंगे सभी उच्च शिक्षण संस्थान, आदेश जारी
लखनऊ। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश भर के उच्च शिक्षण संस्थान अब 20 मई तक बंद रहेंगे। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं भी स्थगित रहेंगी। इस संबंध में विशेष सचिव उच्च शिक्षा शासन की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। बता दें इससे पहले 15 मई तक सभी उच्च शिक्षण संस्थान बंद किये गए थे। …
लखनऊ। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश भर के उच्च शिक्षण संस्थान अब 20 मई तक बंद रहेंगे। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं भी स्थगित रहेंगी।
इस संबंध में विशेष सचिव उच्च शिक्षा शासन की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। बता दें इससे पहले 15 मई तक सभी उच्च शिक्षण संस्थान बंद किये गए थे। आज 10 मई को फिर इसे आगे बढ़ा दिया गया है।
यूपी में अभी नहीं टला है कोरोना का खतरा
राजधानी लखनऊ में 1436 नए केस आए हैं, जबकि 26 लोगों की जान संक्रमण के चलते चली गई। फिलहाल राज्य में 233981 एक्टिव केस हैं और मौत का आंकड़ा 15464 पहुंच गया है।
इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आज से सूबे के 11 और जिलों में 18 साल से ऊपर वालों को वैक्सीन की डोज दी जा रही है।
कोरोना की दूसरी लहर में उत्तर प्रदेश के हालात चिंताजनक हो गए हैं। बीते 24 घंटे 23333 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 296 लोगों की मौत हुई है।
