‘जमाई राजा’ फेम रवि दुबे हुए कोरोना पॉजिटिव, पत्नी सरगुन कुछ यूं हुईं इमोशनल
मुंबई। मशहूर टेलीविजन अभिनेता रवि दुबे कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और पृथक-वास में रह रहे हैं। अभिनेता (37) ने इंस्टाग्राम पर सोमवार रात यह जानकारी दी और उनके सम्पर्क में आए सभी लोगों को एहतियात बरतने को भी कहा। उन्होंने लिखा कि अभी रिपोर्ट मिली है और मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हूं, पिछले …
मुंबई। मशहूर टेलीविजन अभिनेता रवि दुबे कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और पृथक-वास में रह रहे हैं। अभिनेता (37) ने इंस्टाग्राम पर सोमवार रात यह जानकारी दी और उनके सम्पर्क में आए सभी लोगों को एहतियात बरतने को भी कहा।
उन्होंने लिखा कि अभी रिपोर्ट मिली है और मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हूं, पिछले कुछ दिनों में मेरे सम्पर्क में आए सभी लोग अपना ध्यान रखें… मैं पृथक रह रहा हूं और मेरे प्रियजन मेरा ध्यान रख रहे हैं। अभिनेता ने लिखा कि सुरक्षित एवं सकारात्मक रहें।
https://www.instagram.com/p/COsxhnBJnu5/?utm_source=ig_web_copy_link
वहीं रवि के इस पोस्ट पर उनकी वाइफ और एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने भी रिएक्ट किया है। सरगुन ने सैड इमोजी के साथ कॉमेंट करते हुए अपने पति की जल्दी ठीक होने की दुआ की है। साथ ही पुलकित सम्राट, विकास खत्री, पराग मेहता, शिखा सिंह शाह, आशा नेगी जैसे तमाम सेलेब्स ने रवि के जल्द ठीक होने की दुआ की है।
रवि छोटे पर्दे का एक बड़ा चेहरा हैं और कई शोज को भी होस्ट कर चुके हैं। हाल ही में रवि के ओटीटी शो जमाई राजा 2.0 को बहुत बड़ी सफलता मिली। रवि को इसके लिए काफी सराहा गया है। शो में उनके अपोजिट निया शर्मा नजर आई थीं।