बरेली: सीबीगंज में जीत के बाद प्रधान के विजयी जुलूस का वीडियो वायरल
बरेली, अमृत विचार। पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद नवनिर्वाचित प्रधानों ने अपने समर्थकों के साथ कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए विजयी जुलूस निकाला था। जिसका वीडियो अब लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने शहर से लेकर देहात तक के कई थानों में महामारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज …
बरेली, अमृत विचार। पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद नवनिर्वाचित प्रधानों ने अपने समर्थकों के साथ कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए विजयी जुलूस निकाला था। जिसका वीडियो अब लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने शहर से लेकर देहात तक के कई थानों में महामारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।
सीबीगंज थाना क्षेत्र के खतोला ग्राम पंचायत के गांव कासमपुर में विजय प्रत्याशी ने आतिशबाजी के बाद जीत का जश्न मनाया। इसको वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जाता है कि विजय प्रत्याशी शादाब ने चुनाव जीतने के बाद जश्न मनाया है। इतना ही नहीं बैंड बाजे की धुनों पर जमकर उनके समर्थक और परिवार वाले मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
वहीं लोगों ने ना तो चेहरे पर मास्क लगाया हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिख रहे हैं। इस मामले में इंस्पेक्टर सीबीगंज धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है। यदि वीडियो मिलता है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
