लखनऊ में ऑनलाइन क्लासेज संचालित करने वाले स्कूलों के खिलाफ होगी कार्रवाई, आदेश जारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने कोविड 19 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। डॉ. सिंह ने सार्वजनिक नोटिस जारी करते हुए कहा कि सभी स्कूलों को आदेश का पालन करना होगा। जो भी विद्यालय आदेश के बावजूद …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने कोविड 19 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। डॉ. सिंह ने सार्वजनिक नोटिस जारी करते हुए कहा कि सभी स्कूलों को आदेश का पालन करना होगा। जो भी विद्यालय आदेश के बावजूद स्कूल खोलेगा या ऑनलाइन क्लासेज संचालित करेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 20 मई तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश पूर्व में ही जारी किया जा चुका है। ऑनलाइन ऑनलाइन क्लासेज को भी स्थगित किया गया है।
इसके बावजूद तमाम प्राइवेट स्कूल कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करके ऑनलाइन क्लासेज संचालित कर रहे हैं। इसकी शिकायत डीआईओएस तक पहुंची हैं। जिसके बाद से डीआईओएस ने सभी स्कूलों के लिए सार्वजनिक नोटिस जारी किया है।
लखनऊ पब्लिक कॉलेज ने सरकारी आदेश की उड़ाई धज्जियां
वहीं राजाजीपुरम स्थित लखनऊ पब्लिक कॉलेज सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए ऑनलाइन क्लासेज का संचालन कर रहा है। यहां जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश के विपरीत ऑनलाइन क्लासेज हो रही हैं। ऑनलाइन क्लासेज के पैरेंट्स से बकायदा फ़ीस वसूली जा रही है है। इसके लिए फीस काउंटर भी खोल रखा है।

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने किया आदेश का विरोध
ऑनलाइन क्लासेस पर रोक को लेकर अनेटेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने अपना बयान जारी किया है।उन्होंने 20 मई तक ऑनलाइन क्लासेस को बंद रखने के सरकारी आदेश का विरोध किया है।
अनिल अग्रवाल ने सरकारी आदेश पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों से सवाल किया कि जब ऑनलाइन फूड डिलीवरी और शराब की दुकानें खुल सकती हैं तो ऑनलाइन क्लासेस क्यों नहीं हो संचालित हो सकती हैं? इसका जवाब उन्हें देना चाहिए।
