बरेली: बीडीए का 50 फीसदी स्टाफ संक्रमित, कामकाज ठप
बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्राधिकरण के करीब 50 फीसदी स्टाफ या तो संक्रमित हो चुके हैं या फिर उसमें कई अधिकारी-बाबुओं की तबीयत खराब चल रही है। कई तो अस्तपाल में भर्ती हैं। इसकी वजह से बीडीए में इक्का-दुक्का ही …
बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्राधिकरण के करीब 50 फीसदी स्टाफ या तो संक्रमित हो चुके हैं या फिर उसमें कई अधिकारी-बाबुओं की तबीयत खराब चल रही है। कई तो अस्तपाल में भर्ती हैं। इसकी वजह से बीडीए में इक्का-दुक्का ही कर्मचारी दिखाई दे रहे हैं। बीडीए का कामकाज भी लगभग ठप है। बीडीए में अब भी करोड़ों रुपये के टेंडर भी नहीं हो पाए हैं। इससे विकास कार्य प्रभावित हैं।
पहले भी बीडीए कार्यालय में वीसी सहित कई स्टाफ के संक्रमित होने और तबीयत खराब होने की वजह से बीडीए में कामकाज प्रभावित था। इसमें से कुछ अफसर-बाबू ठीक हुए तो कुछ दूसरे संक्रमित हो गए। बताते हैं कि इस समय प्राधिकरण के कई इंजीनियरों की तबीयत काफी खराब है। उनमें से कई अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना से करीब 50 प्रतिशत स्टाफ या तो संक्रमित हैं या उसमें कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।
इसकी वजह से बीडीए में काफी समय से नए भवनों के नक्शे और कॉलोनियों के ले-आउट आदि पास करने के काम नहीं हो पाए हैं। ऐसे में नए भवनों के नक्शे पास कराने सहित कॉलोनियों के ले-आउट पास कराने, शमन, अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण सहित कई दूसरे काम भी नहीं हुए हैं। दशहत की वजह से यहां बाहरी लोगों का आना-जाना भी काफी कम हो गया है।
कुछ दिन पहले अधीक्षण राजीव दीक्षित भी संक्रमण का शिकार हो गए थे। बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह को भी कोरोना हो गया था। इंजीनियर राजीव दीक्षित के ठीक होने के बाद कुछ दिन पहले कई करोड़ रुपये के काम शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई है लेकिन बीडीए की रामगंगानगर सहित कई जगहों पर निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं।
हालांकि बीडीए में कोरोना फैलने के बाद यहां आने वाले लोगों की संख्या में काफी कमी आ गई है। मंगलवार को भी यहां ज्यादातर स्टाफ अनुपस्थित रहे। कई लोग जुकाम और बुखार की शिकायत बता घर में क्वारंटाइन हैं। अब कर्मचारियों को शिफ्ट में भी बुलाया जा रहा है।
