आज का राशिफल | 13 मई, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। कामकाज की अधिकता के कारण थकान हो सकती है। विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर असमंजस में रहेंगे। परिवार जनों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। व्यापार में कुछ बड़ा निवेश कर सकते हैं। वृष राशि कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा …

मेष राशि

प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। कामकाज की अधिकता के कारण थकान हो सकती है। विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर असमंजस में रहेंगे। परिवार जनों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। व्यापार में कुछ बड़ा निवेश कर सकते हैं।

वृष राशि

कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। मन की कोई बड़ी इच्छा पूर्ण होगी। खर्चों को नियन्त्रित करने की योजना बना सकते हैं। निर्माण कार्य से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।

मिथुन राशि

ऑनलाइन कार्यों में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। तुनकमिजाजी के कारण काम रुक सकते हैं। परेशानियों को अपने ऊपर हावी न होने दें। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। अनावश्यक खानपान से बचें। किसी के बहकावे में आने से बचें।

कर्क राशि

आर्थिक गतिविधियों में आप व्यस्त रहेंगे। नयी तकनीक का आप प्रयोग सीख सकते हैं। अपने व्यवहार को सदैव सन्तुलित रखें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से समय अच्छा नहीं है। धन का सही उपयोग करें। किसी महत्वपूर्ण परियोजना में आप हिस्सा ले सकते हैं।

सिंह राशि

आपकी मेहनत सफल होगी। लोगों द्वारा आपको सराहना मिलेगी। घर के कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे। अनुसंधान कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक हो सकते हैं।

कन्या राशि

मौज-मस्ती और मनोरञ्जन में आप काफी रुचि लेंगे। तार्किक चर्चाओं में भाग ले सकते हैं। ऑफिस की मीटिंग में आपको बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अपरिचित लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। समाज सेवा से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है।

तुला राशि

अपनी भाषा पर नियन्त्रण रखें। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। आप गम्भीर चिन्तन में व्यस्त रहेंगे। आप लोगों की काफी सहायता करेंगे। परिवार के सदस्यों की चिन्ता रहेगी। आलस्य और बुखार जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है।

वृश्चिक राशि

भविष्य की योजनाओं के लिये धन संचित करेंगे। व्यापार में लाभ की स्थितियाँ निर्मित होंगी। अपने मन की बातें सुनें और उसी अनुरूप निर्णय लें। सरलता से अटके मामलों को सुलझा लेंगे। भूमि और सम्पत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि

पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने का दबाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा बदलाव नहीं करना चाहिये। पूरे मनोयोग से अपने कार्य को लेकर समर्पित रहेंगे। आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। नया वाहन खरीद सकते हैं।

मकर राशि

नजदीकी लोगों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। प्रेमी जन की इच्छाओं को पूरा करेंगे। कुटीर उद्योगों से जुड़े लोगों को नये काम को ऑर्डर मिल सकते हैं। काम का दबाव कुछ कम होगा।

कुंभ राशि

करियर में सकारात्मक बदलाव आयेगा। प्रेम सम्बन्ध काफी मधुर रहेंगे। जल्द ही सभी परिस्थितियों को आप अपने नियन्त्रण ले लेंगे। अतीत को भूलकर वर्तमान के लिये काम करें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें।

मीन राशि

भविष्य को ध्यान में रखकर आप योजना बनायेंगे। आप नियमों का कड़ाई से पालन करेंगे। भाई-बहनों के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि होगी। ऑनलाइन माध्यम से अधिकांश कार्यों में नजर बनाये रखेंगे। निजी सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी।