सीएम योगी आज आगरा, मथुरा और अलीगढ़ का करेंगे दौरा, यहां जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा, मथुरा और अलीगढ़ का दौरा करेंगे। सीएम कोरोना से प्रभावित इलाकों, मरीजों और उनके लिए किए गए इंतजामों का जायजा लेंगे। इसके साथ ही सीएम एएमयू में लगातार प्रोफेसरों की मौत होने के चलते मेडीकल कॉलेज के सभागार में ही अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व एएमयू वीसी व …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा, मथुरा और अलीगढ़ का दौरा करेंगे। सीएम कोरोना से प्रभावित इलाकों, मरीजों और उनके लिए किए गए इंतजामों का जायजा लेंगे।
इसके साथ ही सीएम एएमयू में लगातार प्रोफेसरों की मौत होने के चलते मेडीकल कॉलेज के सभागार में ही अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व एएमयू वीसी व मेडीकल कॉलेज के चिकित्सकों के साथ बैठक करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से हेलीकॉप्टर से पहले अलीगढ़ जाएंगे। वहां से मथुरा पहुंचेंगे और फिर आगरा आएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 7:25 बजे राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे।
अलीगढ़ के सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ करीब तीन घंटे तक अलीगढ़ में रुकेंगे। यहां कलक्ट्रेट में कमांड एंड कंट्रोलिंग सेटंर का निरीक्षण करने के बाद जेएन मेडीकल कॉलेज, एएमयू सभागार में बैठक करने के बाद मेडीकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे।
आइए जानते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ का आज के दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम-
सुबह 9:40 बजे- लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट से रवाना – स्टेट प्लेन द्वारा
10:20 बजे- खेरिया एयरपोर्ट, आगरा आगमन
10:25 बजे- खेरिया एयरपोर्ट, से अलीगढ़ प्रस्थान – स्टेट हेलीकॉप्टर द्वारा
10:50 बजे- एएमयू ,अलीगढ़ हेलीपैड
11:00 – 11:15 बजे तक – कलेक्ट्रेट परिसर,अलीगढ़ (इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर निरीक्षण)
11:20 बजे से 12:50 बजे तक – सभागार, जेएन हॉस्पिटल एएमयू परिसर – अलीगढ़ मंडल समीक्षा (जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के साथ बैठक)
1:00 बजे – स्थलीय निरीक्षण
1:45 बजे – अलीगढ़ एएमयू हेलीपैड से मथुरा रवाना
2:15 बजे- वेटरिनरी विश्वविद्यालय, मथुरा हेलीपैड आगमन
2:55 बजे – मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर निरीक्षण)
3:20 से 3:40 – स्थलीय निरीक्षण
3:50 बजे- वेटरिनरी विश्वविद्यालय हेलीपैड से आगरा रवाना
4:15 बजे- खेरिया एयरपोर्ट आगरा आगमन
4:30 से 4:45 बजे- स्थलीय निरीक्षण
5:00- नगर निगम कार्यालय, आगरा (इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर निरीक्षण)
5:25 बजे- एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा आगमन
5:30 बजे से 7:00 बजे तक- आगरा मंडल समीक्षा बैठक,मंडल के अन्य जिलों से वर्चुअल बैठक
7:00 बजे – एसएन मेडिकल कॉलेज से प्रस्थान
7:20 बजे- खेरिया एयरपोर्ट, आगरा से रवाना
8:05 बजे- लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट आगमन
