पीलीभीत: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता और बेटी की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कलीनगर/पीलीभीत, अमृत विचार। तहसील व थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में बुधवार रात विवाहिता समेत तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान विवाहिता और उसकी एक बेटी की मौत हो गई। दो अन्य का जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। मायके वालों ने जहर देकर …

कलीनगर/पीलीभीत, अमृत विचार। तहसील व थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में बुधवार रात विवाहिता समेत तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान विवाहिता और उसकी एक बेटी की मौत हो गई। दो अन्य का जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। मायके वालों ने जहर देकर हत्या करने का ससुरालियों पर आरोप लगाया है। सीओ लल्लन सिंह ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव तकिया दीनारपुर निवासी सियाराम की बेटी ममता (40) का 17 साल पहले जमुनिया गांव निवासी धर्मपाल के साथ विवाह हुआ था। विवाहिता के तीन बच्चे हैं। जिसमें कामनी (14), सहजल (12) और आयुष (3) शामिल हैं। विवाहिता के मामा बादाम सिंह के मुताबिक बुधवार को तकिया गांव स्थित रिशतेदारी में बच्चे के जन्मदिन का प्रोग्राम रखा था। जिसमें ममता का
पति धर्मपाल भी शामिल होने पहुंचा था। रात करीब नौ बजे अचानक फोन आने पर धर्मपाल वहां से निकल आया। पीछे से ममता का भाई अर्जुन भी निकल गया।

जमुनिया स्थित बहन की ससुराल पहुंचने पर घर का दरवाजा बाहर से बंद मिला और ससुराली फरार थे। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि सभी बेहोश पड़े हैं। मौके की स्थिति देख अर्जुन घबरा गया और जानकारी रिश्तेदारों को दी। परिजनों के पहुंचने पर सभी को पूरनपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने ममता और बेटी सहजल को मृत घोषित कर दिया।

कामनी और आयुष को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। गुरूवार सुबह सूचना के बाद सीओ लल्लन सिंह, इंस्पेक्टर रामसेवक के साथ मौके पर पहुंचे। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। करीब तीन घंटे तक सीओ व इंस्पेक्टर ने जांच पड़ताल की।

संबंधित समाचार