बरेली: आईवीआरआई पुल से नीचे गिरा ट्रक, चालक की दबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तराखंड से अलीगढ़ जा रहा वाहन देर रात आईवीआरआई पुल से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। इससे चालक की मौत हो गई और वह केविन में ही फंसा रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला। उधम सिंह नगर के सितारगंज निवासी नरेंद्र …

बरेली, अमृत विचार। उत्तराखंड से अलीगढ़ जा रहा वाहन देर रात आईवीआरआई पुल से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। इससे चालक की मौत हो गई और वह केविन में ही फंसा रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला।

उधम सिंह नगर के सितारगंज निवासी नरेंद्र पाल ट्रक चालक थे। वह बुधवार को सितारगंज से गत्ता लेकर अलीगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान रात में करीब एक बजे आईवीआरआई पुल पर ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग पर चढ़ता हुआ नीचे गिर गया। ट्रक के गिरने से चालक की केविन में ही दबकर मौत हो गई।

इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद केविन खोलकर चालक के शव को बाहर निकाला। इसके बाद उनके परिजनों को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर मृतक का परिवार शहर आया और पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए सितारगंज ले गए।

संबंधित समाचार