बरेली: शादी से दो दिन पहले ट्रेन से कटकर युवक की मौत
बरेली, अमृत विचार। शादी से दो दिन पहले एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। खेत पर जाते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के कछनारा गांव निवासी 20 …
बरेली, अमृत विचार। शादी से दो दिन पहले एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। खेत पर जाते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के कछनारा गांव निवासी 20 वर्षीय छत्रपाल पुत्र राममूर्ति लाल गांव के ही प्राथमिक विद्यायल में चौकीदार थे। परिवार के लोगों ने बताया कि पड़ोस के गांव नगरिया जादोपुर रामनगर में उसकी शादी तय हुई थी। जिसको लेकर घर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी। रविवार को बारात जानी थी।
गुरुवार की दोपहर में छत्रपाल खेत पर जा रहा था। इसी बीच रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोगों को जब हादसे की जानकारी हुई तो एक पल में सारी खुशिया मातम में बदल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक आठ बहन-भाई हैं।
