गोंडा: हलधरमऊ गांव में कोरोना से पूर्व सांसद की पत्नी सहित 12 लोगों की मौत
लखनऊ। गोंडा जिले के ब्लॉक बालपुर के हलधरमऊ गांव को कोरोना ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। गांव के दो दर्जन से ज्यादा लोग सर्दी व जुखाम से ग्रस्त हैं। यहां पिछले दस दिन से लोगों की लगातार मौतें हो रही हैं। गांव में अब तक पूर्व सांसद की पत्नी सहित एक दर्जन लोगों …
लखनऊ। गोंडा जिले के ब्लॉक बालपुर के हलधरमऊ गांव को कोरोना ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। गांव के दो दर्जन से ज्यादा लोग सर्दी व जुखाम से ग्रस्त हैं। यहां पिछले दस दिन से लोगों की लगातार मौतें हो रही हैं। गांव में अब तक पूर्व सांसद की पत्नी सहित एक दर्जन लोगों की जान जा चुकी है।
एक के बाद एक हो रही मौतों से गांव के लोग डरे हुए हैं। स्वास्थ विभाग की टीम गांव में सर्वे कर रही है साथ ही खण्ड विकास अधिकारी राम आज्ञा मौर्य के निर्देश पर गांव में सैनिटाइजेशन का काम भी चल रहा है। लाइफ लाइन अस्पताल के संचालक डॉ मोहम्मद सादिर की निगरानी में एक निजी स्कूल को अस्थायी अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है। जहां पर लोगों का उपचार हो रहा है।
इस बारें में ग्राम प्रधान मसूद खां का कहना है कि हलधरमऊ गांव में 10 दिन के अंदर करीब एक दर्जन लोगों की जान जा चुकी है लेकिन सरकार की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। काफी लोग सर्दी जुखाम से परेशान हैं।
अभी तक कोरोना की वजह से पूर्व सांसद मुन्नन खां की पत्नी जुबैदा बेगम सहित मंसूर आलम, मद्दन खान, नुरुल खान, अच्छे मियां, मैमुना, अबु बकर खान की डेथ हो चुकी है। लेकिन स्वास्थ विभाग इससे अनजान था। लोगों की मौत की सूचना मिलने के बाद गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची है।
