CLAT 2021: स्थगित हुई क्लैट प्रवेश परीक्षा, आवेदन की आखिरी तारीख भी 15 जून तक बढ़ी
लखनऊ। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट 2021) परीक्षा को कोविड-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 13 जून को आयोजित होने वाली थी। यही नहीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख को भी 15 मई तक बढ़ा दिया गया है। पूर्व …
लखनऊ। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट 2021) परीक्षा को कोविड-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 13 जून को आयोजित होने वाली थी। यही नहीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख को भी 15 मई तक बढ़ा दिया गया है। पूर्व में भी इस परीक्षा को पहले भी 9 मई से 13 जून के लिए स्थगित किया गया था।
इसके लिए राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ की कार्यकारी समिति की बैठक शनिवार को आयोजित हुई। बैठक के दौरान देश में कोरोना महामारी की वृद्धि की समीक्षा के बाद और क्लैट के संबंधित लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समिति ने यह निर्णय लिया है।
समिति ने क्लैट के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि जो उम्मीदवार क्लैट-2021 में उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट https://consortiumofnlus.ac.in पर विजिट करते रहें।
किसी भी सहायता के लिए ईमेल: [email protected] व फोन 080-47162020 (सभी कार्य दिवसों में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे के बीच) संपर्क कर सकते है। देश भर के 22 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में यूजी और पीजी लॉ पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2021) की परीक्षा में शामिल होना होता है।
