बरेली: जिले में निकले 260 संक्रमित, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हो गई है लेकिन संक्रमितों की मौत का सिलसिला जारी है। शनिवार को दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। बीते 24 घंटे में जिले में 260 कोविड पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिनको आइसोलेट किया जा रहा है। कोविड अस्पताल में एक बच्ची …

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हो गई है लेकिन संक्रमितों की मौत का सिलसिला जारी है। शनिवार को दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। बीते 24 घंटे में जिले में 260 कोविड पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिनको आइसोलेट किया जा रहा है।

कोविड अस्पताल में एक बच्ची ने दम तोड़ दिया। एक महिला रोग विशेषज्ञ की कोविड अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार जिले में 1500 से अधिक जांचें की गई।

रिपोर्ट में करगैना, किला, सेटेलाइट, पीलीभीत बाईपास, बांसमंडी, सैलानी, प्रभातनगर, एकतानगर, इज्जतनगर, डेलापीर, गांधीपुरम, राजेंद्रनगर, सिविल लाइंस, रामपुर गार्डन, सुभाषनगर, मिनी बाईपास, कर्मचारीनगर, आलमगिरीगंज आदि जगहों पर संक्रमितों के मिलने की खबर है।

संबंधित समाचार