इजरायल के साथ संघर्ष के बीच 360 फिलीस्तीनी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तेल अवीव। इजरायल और फिलीस्तीन के बीच जारी संघर्ष के दौरान पूर्वी यरूशलेम में कम से कम 360 फिलीस्तीनी घायल हो गये हैं। फिलीस्तरीन रेड क्रिसेंट ने अपनी हालिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी। इससे पहले रेड क्रिसेंट ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि इजरायल के साथ जारी संर्घष में 1,330 फिलीस्तीनी घायल हुये हैं। …

तेल अवीव। इजरायल और फिलीस्तीन के बीच जारी संघर्ष के दौरान पूर्वी यरूशलेम में कम से कम 360 फिलीस्तीनी घायल हो गये हैं। फिलीस्तरीन रेड क्रिसेंट ने अपनी हालिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी। इससे पहले रेड क्रिसेंट ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि इजरायल के साथ जारी संर्घष में 1,330 फिलीस्तीनी घायल हुये हैं।

गाजा पट्टी में 100 से अधिक जबकि वेस्ट बैंक में करीब 900 फिलिस्तीनी घायल हुये हैं। गौरतलब है कि इजारायल और फिलीस्तीन के बीच जारी संघर्ष के दौरान दोनों तरफ के कई नागरिकों की मौत हुई है और सैंकड़ों की संख्या में घायल हुये हैं। संघर्ष के बीच हताहत होने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

संबंधित समाचार