प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को किया फोन, कोरोना वायरस पर हुई बात
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर वार्ता कर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने अन्य राज्यों के सीएम से फोन पर वार्ता की। पीएम मोदी ने रविवार को दिन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के …
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर वार्ता कर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने अन्य राज्यों के सीएम से फोन पर वार्ता की।
पीएम मोदी ने रविवार को दिन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ फोन पर वार्ता कर राज्य में कोरोना की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश में कोविड की स्थिति के साथ ही कोविड के प्रबंधन तथा वैक्सीनेशन के बारे में बातचीत की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना प्रबंधन प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। उनके मार्गदर्शन से ही बेड की उपलब्धता, ऑक्सीजन की आपूर्ति, हर एक व्यक्ति को नि:शुल्क वैक्सीनेशन तथा जरूरतमंद को बेहतर उपचार प्राप्त हुआ है। वैक्सीनेशन वेस्टेज को कैसे रोका जाए इस पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना मार्गदर्शन दिया है।
आज कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों का दौरा कर रहे हैं सीएम योगी
योगी आदित्यनाथ आज संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा दौरे पर हैं।
इस दौरान प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में कोरोना के मामले काफी हद तक कमी आई। संक्रमण दर 22 प्रतिशत से गिरकर 5 प्रतिशत पर आ गया है। साथ ही सीएम योगी ने बताया कि गांवों में कोरोना से बचाने के लिए युद्धस्तर पर काम जारी है. इसके अलावा वैक्सीनेशन में भी तेजी लाया जा रहा है।
