कोविड-19: दिल्ली में 24 घंटों में 6456 नए मामले, इतने मरीज जिंदगी की हारे जंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 6456 नये मामले सामने आये हैं वहीं 262 मरीजों की मौत हो गई। रविवार को यहां जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 62,059 स्वैब नमूनों की जांच की गयी। इनमें 45,094 आरटी-पीसीआर और 16,965 रैपिड एंटीजन जांच …

नई दिल्ली। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 6456 नये मामले सामने आये हैं वहीं 262 मरीजों की मौत हो गई। रविवार को यहां जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 62,059 स्वैब नमूनों की जांच की गयी। इनमें 45,094 आरटी-पीसीआर और 16,965 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं।

जांच की रिपोर्ट में 6456 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 13,93,867 तथा इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 21,506 हो गयी है। बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली के कोविड देखभाल केंद्रो में अभी 5508 और कोविड स्वास्थ्य देखभाल केंद्रो में 475 बेड उपलब्ध हैं। पिछले 24 घंटों में 1,18,087 लाभार्थियों को कोरोना के टीके लगाये गये जिनमें 80,292 को पहली खुराक और 37,795 को दूसरी खुराक दी गयी।

संबंधित समाचार