सोनभद्र: मंगेतर को बंधक बनाकर युवती से सामूहिक दुष्‍कर्म, तीन आरोपित गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद्र।  उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन युवकों ने पहले तो मंगेतर को बंधक बना लिया। उसके बाद कुल्हाड़ी का भय दिखाकर युवती से गैंगरेप किया। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर …

सोनभद्र।  उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन युवकों ने पहले तो मंगेतर को बंधक बना लिया। उसके बाद कुल्हाड़ी का भय दिखाकर युवती से गैंगरेप किया। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

क्या है ये पूरा मामला

ये पूरी घटना बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंदूर की है। यहां के टोला धरतीडाड़ स्थित मोटकीपहाड़ी पर दर्शन करने गए एक युवती और उसके मंगेतर को तीन युवकों ने बीच रास्ते में रोक लिया।

उसके बाद बंधक बनाकर तीन युवकों ने कुल्हाड़ी के बल पर युवती से गैंगरेप किया। सूचना पर पहुंची बीजपुर पुलिस की डायल 112 युगल जोड़ी को अपने साथ थाने लेकर आई। उसके बाद उनकी शिकायत पर केस दर्ज करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी जंगल में लकड़ी काटने आए थे। वहां एकांत का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में तीनों आरोपियों को को हिरासत में ले लिया गया है। बीजपुर थाने में केस ही दर्ज किया जा चुका है।

संबंधित समाचार