बरेली: न संक्रमण की चिंता और न ही पुलिस का डर…निर्धारित समय के बाद भी खुली रही दुकानें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में लोगों की लापरवाही लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। श्यामगंज बाजार में हर रोज दुकानों पर भीड़ लग रही है। दुकानदारों को न संक्रमण की चिंता है और न ही पुलिस का डर। पुलिस के मना करने के बावजूद भी दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिराकर सौदा बेच रहे हैं। …

बरेली, अमृत विचार। शहर में लोगों की लापरवाही लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। श्यामगंज बाजार में हर रोज दुकानों पर भीड़ लग रही है। दुकानदारों को न संक्रमण की चिंता है और न ही पुलिस का डर। पुलिस के मना करने के बावजूद भी दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिराकर सौदा बेच रहे हैं। कुतुबखाना व शास्त्री मार्केट में भी लोगों आवाजाही का सिलसिला भी थम नहीं रहा है।

रविवार को श्यामगंज बाजार में जब दुकानदारों ने 11 बजे के बाद भी दुकानों को बंद नहीं किया तो पुलिस के पहुंचने के बाद दुकानादारों ने शटर गिराने शुरू किए। वहीं कुछ दुकानदार ऐसे भी थे जो शटर गिराकर लोगों को सौदा बेच रहे थे। दुकानों के खुले होने की सूचना पर श्यामगंज पुलिस चौकी के अफसर व पुलिस कर्मी करीब 11:15 बजे बाजार में पहुंचे। रैली गोदाम इलाके की एक दुकान के खुले होने का शक होने पर एक पुलिस कर्मी ने जब शटर उठया तो दुकान के अंदर सौदेबाजी चल रही थी।

मौके पर करीब 6 से 8 लोग मौजूद थे। पुलिस ने सभी को बाहर निकालने के बाद चालान काटने की बात कही लेकिन पुलिस कर्मी ने बताया कि चालान बुक लाना ही भूल गए। जिसके बाद अफसर ने सिपाही को फटकार भी लगाई। मौके पर चालान न कटने की वजह से पुलिस दुकानदार को अपने साथ ले गई। वहीं एक महिला दुकानदार को आधा शटर खोलकर सौदा बेचते देख पुलिस कर्मियों ने चेतावनी देकर दुकान को बंद करवाया।

सामाजिक दूरी का नहीं रखते ख्याल, खतरा मोल ले रहे लोग
श्यामगंज बाजार के अलावा कुतुबखाना बाजार में भी लोगों की आवाजाही का सिलसिला लगातार बना हुआ है। हर रोज काफी संख्या में कुतुबखाना रोड पर वाहनों की आवाजाही देखी जा रही है। कुतुबखाना चौराहा और घंटाघर चौराहे पर न ही किसी तरह की सख्ती है और न ही वाहनों की चेकिंग की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ शास्त्री मार्केट में भी दुकानों पर लोगों कोविड नियमों का पालन नहीं करते हैं। कई दुकानों पर शारीरिक दूरी के बिना ही ग्राहकों की भीड़ इकट्ठा रहती है।

संबंधित समाचार