गोरखपुर: मरीज की मौत के बाद परिजनों ने पीएचसी पर किया हंगामा, डॉक्टरों को पीटा
गोरखपुर: खजनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर मरीज की मौत से नाराज परिवारीजनों ने सीएचसी पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने सीएचसी पर पथराव किया। इस दौरान मौके पर मौजूद डॉक्टरों की पिटाई कर दी और कपड़े तक फाड़ दिए। भीड़ को शांत कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तब जाकर स्थिति को नियंत्रण …
गोरखपुर: खजनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर मरीज की मौत से नाराज परिवारीजनों ने सीएचसी पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने सीएचसी पर पथराव किया। इस दौरान मौके पर मौजूद डॉक्टरों की पिटाई कर दी और कपड़े तक फाड़ दिए।
भीड़ को शांत कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तब जाकर स्थिति को नियंत्रण में किया जा सका। पुलिस ने हंगामा करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
वहीं इस मामले में परिवारीजनों का कहना है डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत हो गई। सूचना पर सीएमओ भी पीएचसी पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि घटना गंभीर है। पुलिस अधिकारियों से केस दर्ज कर कार्रवाई को कहा गया है।
थाने में तहरीर देने के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी ने किया निर्देशित
प्रभारी चिकित्साधिकारी को थाने में तहरीर देने के लिए निर्देशित किया है। सोमवार को बांसगांव के देवघट गांव निवासी 60 वर्षीय गोरख मौर्य को गंभीर हालत में उनके परिजन 16 किलोमीटर दूर स्थित खजनी पीएचसी पर इलाज के लिए ले गए।
आरोप है कि यहां के डॉक्टरों ने गोरख को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रेफर करने पर परिवार के लोग डॉक्टरों से उलझ़ गए। इस दौरान गोरख की पीएचसी पर ही मौत हो गई। गोरख की मौत के बाद परिवारीजनों का गुस्सा और बढ़ गया।
उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनसे मारपीट की और कपड़े तक फाड़ दिए। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रदीप त्रिपाठी समेत तीन कर्मचारी इस घटना में चोटिल हो गए। इसके बाद कर्मचारियों ने उत्पात मचा रहे तीन युवकों को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
