बरेली: कोरोना से चार मरीजों की मौत, 108 संक्रमित मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हो गई है लेकिन संक्रमितों की मौत होना जारी है। सोमवार को भी चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, बीते 24 घंटे में 108 कोविड पॉजिटिव मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग इन्हें आइसोलेट करा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की जारी रिपोर्ट में …

बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हो गई है लेकिन संक्रमितों की मौत होना जारी है। सोमवार को भी चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, बीते 24 घंटे में 108 कोविड पॉजिटिव मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग इन्हें आइसोलेट करा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की जारी रिपोर्ट में तीन मौतों की पुष्टि की गई है।

मृत संक्रमितों में प्रेमवती का कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था। शहर के ही रिशा नूर ने भी कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। सिद्धनाथ शर्मा की भी निजी कोविड अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार कुल 7150 जांचें की गई। जिसमें से 4595 एंटीजन व 2529 आरटीपीसीआर व 26 जांचें ट्रुनॉट से की गई। जिसमें से 59 संक्रमित एंटीजन से, 31 आरटीपीसीआर व 18 लोग ट्रुनॉट से संक्रमित मिले।

रिपोर्ट में करगैना, किला, सेटेलाइट, पीलीभीत बाईपास, बांसमंडी, सैलानी, प्रभातनगर, एकतानगर, इज्जतनगर, डेलापीर, गांधीपुरम, राजेंद्रनगर, सिविल लाइंस, रामपुर गार्डेन, सुभाषनगर, मिनी बाईपास, कर्मचारीनगर, आलमगिरीगंज आदि जगहों पर संक्रमित मिले हैं।

बदायूं के दो युवकों में ब्लैक फंगस की पुष्टि
सोमवार को बदायूं के युवकों में ब्लैक फंगस के संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार दोनों की युवकों का बरेली के निजी अस्पताल में संदिग्ध मानकर उपचार किया जा रहा था। उनका सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया था। दिल्ली से रिपोर्ट में ब्लैक फंगस की पुष्टि होने के बाद मरीजों के तीमारदारों ने दिल्ली में इलाज की बात कहकर रेफर करा लिया। सीएमओ के अनुसार दो अन्य संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।

संबंधित समाचार