यूपी: 19 मई को 24 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, अलर्ट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में सोमवार से मौसम में अचानक बदलाव के बाद मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। राजधानी लखनऊ में सुबह से ही बादल छाये रहे। दोपहर में रूक- रूककर रिमझिम बारिश होती रही। जिससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी …

लखनऊ। प्रदेश में सोमवार से मौसम में अचानक बदलाव के बाद मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। राजधानी लखनऊ में सुबह से ही बादल छाये रहे।

दोपहर में रूक- रूककर रिमझिम बारिश होती रही। जिससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने लगभग दो दर्जन जिलों में भारी बारिश की संभावना जतायी है और अलर्ट जारी किया है।

कुछ जिलों में भारी बारिश का अनुमान

भारी बारिश के बीच 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के ऊपर बने दबाव के चलते मौसम में बदलाव हुआ है। बुधवार और बृहस्पतिवार को प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है।

उन्होंने बताया कि सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, जीबी नगर, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्वार्थनगर, बस्ती, एसके नगर, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, अयोध्या आदि से लगे हुए क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

संबंधित समाचार