लखीमपुर खीरी: …जब नहर में बहने लगे हजारों की तादाद में अंडे
लखीमपुर-खीरी,अमृत विचार। यूपी की नदियों में लाशों के बहने का सिलसिला अभी थमा भी नहीं था कि एक और नया मामला सामने आया है। बड़ी तादाद में अंडों के बहने की घटना ने सभी को चौंका दिया है। इतना बड़ी तादाद में अंडे कहां से आए इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। लोग …
लखीमपुर-खीरी,अमृत विचार। यूपी की नदियों में लाशों के बहने का सिलसिला अभी थमा भी नहीं था कि एक और नया मामला सामने आया है। बड़ी तादाद में अंडों के बहने की घटना ने सभी को चौंका दिया है। इतना बड़ी तादाद में अंडे कहां से आए इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। लोग इसे कोरोना महामारी से भी जोड़कर देख रहे हैं। जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत है।
थाना पसगंवा क्षेत्र से निकली शारदा नहर में अचानक बड़ी तादाद में अंडे बहते देखकर ग्रामीण हैरान रह गए। अंडे कहां से आ रहे इसको लेकर चर्चा होने लगीं। लोग इसे कोरोना संक्रमण से भी जोड़कर देख रहे हैं। इससे दहशत पैदा हो गई। ये अंडे शनिवार की रात से छिटपुट देखे गए जिनकी संख्या मंगलवार तक हजारों में हो गई।
प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि नहर में अंडे बहकर आने की जानकारी मिली है। मालूम कराया जा रहा है कि अंडे कहां से आ रहे हैं। उपजिलाधिकारी से जानकारी लेनी चाही लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
