कोरोना से है अब बच्चों को बचाना, यूपी सरकार ने ठाना, आयुष कवच एप बनेगा सुरक्षा कवच, जानिए कैसे?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बच्चों के लिये खतरनाक मानी जा रही कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। अस्‍पतालों में अभी से बच्‍चों के इलाज से जुड़ी तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं, आयुष विभाग अपने सभी अस्‍पतालों में बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर एक …

लखनऊ। बच्चों के लिये खतरनाक मानी जा रही कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। अस्‍पतालों में अभी से बच्‍चों के इलाज से जुड़ी तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं, आयुष विभाग अपने सभी अस्‍पतालों में बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर एक हेल्‍प डेस्‍क बनाने जा रहा है। साथ ही आयुष कवच एप पर बच्‍चों की सेहत से जुड़ा एक नया फीचर भी जोड़ने जा रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आयुष विशेषज्ञों से आयुर्वेद की पुरानी परम्‍पराओं से कोरोना संक्रामित लोगों के इलाज की बात कहीं थी। इसके बाद से आयुष विभाग लगातार होमआइसोलेटेड मरीजों को आयुर्वेदिक दवाएं, काढ़ा आदि वितरित करा रहा है। अब आयुष विभाग ने अब संभावित कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी शुरू कर दी है।

आयुष विभाग के प्रभारी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार दीक्षित के मुताबिक कोरोना काल में आयुष कवच मोबाइल एप लोगों में काफी लोकप्रिय हुआ है। ढ़ाई लाख से अधिक लोग इसका इस्‍तेमाल कर रहे हैं। अब एप पर जल्‍दी बच्‍चों की सेहत से जुड़ा एक फीचर जोड़ने की तैयारी चल रही है। इसमें बच्‍चों की सेहत का मौसम के हिसाब से कैसे ख्‍याल रखें, किस तरह से बच्‍चों में रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को बढ़ाया जाए, कौन सी घरेलू औषद्यीय के जरिए उनकी सेहत बेहतर बनाए, इसकी जानकारी लोगों को दी जाएगी।

उन्होने बताया कि प्रदेश में आयुष विभाग के करीब 2104 चिकित्‍सालय हैं। इनमें से लखनऊ, बनारस, पीलीभीत समेत अन्‍य जिलों में 8 बड़े अस्‍पताल है। इन सभी अस्‍पतालों में बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी एक हेल्‍पडेस्‍क बनाई जाएगी। जहां पर आयुष डॉक्‍टर लोगों को बच्‍चों की सेहत और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढ़ाई जाए इसकी जानकारी देंगे। इसके अलावा यहां से बच्‍चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाओं का वितरण भी किया जाएगा। अस्‍पतालों में ओपीडी खुलने पर बच्‍चों का इलाज भी यहां शुरू किया जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा