बांदा: मुख्तार अंसारी को जेल में मिला कूलर व मच्छरदानी, बेड और फिजियोथेरेपी की लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की फर्जी लाइसेंस असलहा मामले में पेशी पर अदालत में आई रिपोर्ट के अनुसार जेल में एअर कूलर व मच्छरदानी उपलब्ध करा दी गई है। जबकि हार्ड बेड के रूप में सीमेंटेड चबूतरा व बिस्तर आदि पहले से उपलब्ध है। जेल आख्या के अनुसार बेड केवल …

लखनऊ। बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की फर्जी लाइसेंस असलहा मामले में पेशी पर अदालत में आई रिपोर्ट के अनुसार जेल में एअर कूलर व मच्छरदानी उपलब्ध करा दी गई है।

जबकि हार्ड बेड के रूप में सीमेंटेड चबूतरा व बिस्तर आदि पहले से उपलब्ध है। जेल आख्या के अनुसार बेड केवल जेल अस्पताल व उच्चतर श्रेणी कैदी को ही जेल मैनुअल के अनुसार दिया जाता है।

फर्जी लाइसेन्स से असलहा दिलाने के मामले में मुख्तार की बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई। विडियो कांन्फ्रेसिग से पेशी के दौरान अदालत ने मुख्तार अंसारी से पूछा तो उसने बताया कि मच्छरदानी कूलर मिल गये हैं।

बेड नही मिला है और न ही थेरेपी कराई जा रही है, जबकि मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश है। इस पर अदालत ने उक्त आदेश व रिपोर्ट तलब की। अगली पेशी 21 मई को होगी।

संबंधित समाचार