बरेली: बारिश में भी लगाया जांच शिविर, 230 में मिले तीन संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की दर लगातार घट रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शील चौराहे पर स्वास्थ्य विभाग के लगाए गए शिविर में 230 लोगों की जांच हुई। यह शिविर बरसात में भी लोगों में संक्रमण की जांच कर रहा था। जिसमें केवल तीन लोग संक्रमित पाए गए …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की दर लगातार घट रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शील चौराहे पर स्वास्थ्य विभाग के लगाए गए शिविर में 230 लोगों की जांच हुई। यह शिविर बरसात में भी लोगों में संक्रमण की जांच कर रहा था। जिसमें केवल तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि पहले यह संख्या कई गुना ज्यादा थी और चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे थे। संक्रमण दर काफी कम होने से लोगों ने काफी राहत की सांस ली है।

स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में मुख्य भूमिका निभा रहे पार्षदों का कहना है कि आने वाले दिनों में स्थिति और भी ज्यादा बेहतर होने की उम्मीद है। बुधवार को शील चौराहे पर लगा जांच शिविर बारिश के दौरान भी कार्य कर रहा था। कैंप के आयोजन में जुटे लोग अपनी जिम्मेदारी नहीं भूले और जब बारिश होने लगी तो एंबुलेंस वैन में एक-एक करके जांच कराना शुरू कर दिया। पूरी टीम का उत्साह देखने लायक था।

बुधवार को कुल 150 एंटीजन व 80 टेस्ट आरटी-पीसीआर से किए गए। जिसमें सिर्फ तीन पॉजिटिव केस मिले। यह अब तक के किसी भी शिविर में सबसे कम निकलने वाले पॉजिटिव केस हैं। इतने कम केस निकलने से वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। कैंप में डॉक्टर आरिफ, लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स नैना चंद्रा, फार्मेसिस्ट श्याम बिहारी, पार्षद कुक्की अरोरा, पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना आदि लोग शामिल हुए।

पार्षदों ने बताया कि गुरूवार को प्रातः दोबारा 8 बजे से पर्ची का वितरण, 9:30 बजे से नंबर डालना व 10:15 बजे से एंटीजन और आरटी-पीसीआर जांच शुरू हो जायेगी। सभी से धैर्यपूर्वक शिविर में उपस्थित होकर जांच कराने का आग्रह किया गया है।

संबंधित समाचार