आपके होने वाले लाडले पर ना पड़े कोरोना की बुरी नजर, गर्भवती महिलाएं रखें इस तरह अपना ख्याल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोविड-19 के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए उन्हें खानपान से लेकर दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर महीने की 9 तारीख को गभर्वती महिलाओं की …

बरेली, अमृत विचार। कोविड-19 के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए उन्हें खानपान से लेकर दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर महीने की 9 तारीख को गभर्वती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था है। महिलाएं स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर नियमित रूप से जांच कराएं। समस्या होने पर क्षेत्रीय आशा कार्यकर्ता से संपर्क करें।

ब्लड प्रेशर से ग्रसित गर्भवती रहें सतर्क
जिला महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि यदि किसी गर्भवती महिला को पहले से हाईब्लड प्रेशर की शिकायत है तो उसे गर्भावस्था के दौरान सचेत रहना चाहिए। कई बार गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को हाइपरटेंशन की वजह से झटके आने लगते हैं। इसे एक्लेमिशिया कहते हैं। ऐसे में जच्चा-बच्चा दोंनों की जान को खतरा रहता है। कई बार डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को झटके आते हैं।

कोरोना संक्रमित होने पर भी न लें तनाव
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि यदि गर्भवती महिला कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाती हैं तो उसे आम कोविड मरीजों के समान ही कोरोना के नियमों का पालन करना होता है। महिला सबसे पहले खुद को आइसोलेट कर लें और किसी भी व्यक्ति से न मिलें।

भूख न लगने पर आयरन की गोली जरूरी
डॉ.अलका शर्मा ने बताया कि गर्भवती महिला को अगर भूख नहीं लग रही है तो परेशान न हों। इससे यह साफ है कि उनमें विटामिन की कमी है। ऐसे में वह आयरन की गोली का सेवन कर सकती हैं। बुखार होने पर घबराएं नहीं कोरोना के लक्षण हैं तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

संबंधित समाचार