बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह बोले – ‘पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वाले अब भारत में नहीं रहेंगे’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर से चर्चा में बने हुए हैं। इस बार चर्चा में बने रहने की वजह उनके द्वारा दिया गया एक बयान है। सुरेंद्र सिंह ने बैरिया में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हिंदुस्तान में रहकर हिंदुस्तान के अन्न-पानी से जिंदा रहने …

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर से चर्चा में बने हुए हैं। इस बार चर्चा में बने रहने की वजह उनके द्वारा दिया गया एक बयान है।

सुरेंद्र सिंह ने बैरिया में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हिंदुस्तान में रहकर हिंदुस्तान के अन्न-पानी से जिंदा रहने वाले लोग अगर पाकिस्तान जिंदाबाद कहते हैं तो उन्हें तुरंत देश से निकाल दिया जाना चाहिए। आज हमें इजरायल से प्रेरणा लेनी चाहिए। वहां की सरकार ने देश द्रोहियों को रौंद दिया है

उन्होंने कहा कि 1947 में बंटवारे के समय ही मुसलमानों को पाकिस्तान व हिंदुओं के लिए भारत में रहने की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। आज हिंदुस्तान में 30 करोड़ से अधिक मुसलमान हो गए हैं। जबकि पाकिस्तान से हिंदुओं को भगा दिया गया है।

अब महज वहां तीन प्रतिशत हिंदू रह गए हैं। इस दुर्व्यवस्था का समाधान जल्द होगा। मोदी व योगी के राज में पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वाले लोगों के लिए हिंदुस्तान में कोई जगह नहीं होगी।

संबंधित समाचार